शहीद वीरनारायण सिंह जी की पावन वनांचल क्षेत्र के, ग्राम सोनपुर में, भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में कसडोल विधायक संदीप साहू एवं क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. शिव कुमार डहरिया ने समस्त कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी, समस्त खिलाड़ियों को खेल भावनाओं से, खेल कर, आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया, और दोनों विधायक संदीप साहू और कविता प्राण लहरे को सक्रियता के लिए धन्यवाद दिया, विधायक कविता प्राण लहरे ने सोनपुर वासियों को बधाई दी और डहरिया का आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि आप अपना अमूल्य समय हमारे विधान सभा कार्यक्रम के लिए निकाल कर पहुंचे जिसके लिए सादर धन्यवाद, साधुवाद , इसी प्रकार सदैव आशीर्वाद बनाए रखियेगा, विधायक संदीप साहू ने उद्बोधन न करके कमेंट्री किया और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया, उक्त कार्यक्रम का संचालन व आभार युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा शिव कुमार डहरिया, विशिष्ट अतिथि कसडोल विधायक संदीप साहू, कार्यकम की अध्यक्षता विधायक बिलाईगढ़ कविता प्राण लहरे के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, सरपंच ओमेश्वरी वीरेंद्र साहू, नल कुमार पटेल, गोप लाल पटेल, रतन बंजारे, भोला पटेल, मनी राम पंकज, गोपाल पांडे, छत्रसाल साहू, रामशंकर साहू, धरम वर्मा, नंदकुमार, राम कुमार, बाबूलाल, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, धनीराम नाग, सुखलाल निषाद, हेमलाल पटेल, दीपक बंदे, प्यारी डडसेना, पुरुषोत्तम प्रधान, उसत राम नायक, देव सिंह यादव, योमुद्दीन खान, प्रमोद साहू, मुकेश, शैलेन्द्र देवांगन पत्रकार बिलाईगढ़ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन, माता बहन, क्रिकेट खिलाड़ी, स्कूली छात्र छात्राएं शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।