होली पर्व के मद्देनज़र थाना लवन में गुंडा व निगरानी बदमाशों की परेड शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दी गई सख्त हिदायत

TEJASWI NATH SONI

February 27, 2026

लवन, 27 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना लवन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को थाना लवन क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना परिसर में बुलाकर उनकी परेड ली गई। इस दौरान एसडीओपी बलौदाबाजार सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक सिंह द्वारा सभी बदमाशों को होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन के नियमों का पालन करने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस परेड में थाना लवन क्षेत्र के 05 निगरानी बदमाश एवं 24 गुंडा बदमाश, कुल 29 व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment