मां अन्नपूर्णा प्रसादी के नाम कसडोल नगर में 16 युवाओं सहित 4 महिलाओं ने की नेक पहल जरूरत मन्द,असहाय और भुखों को मुफ्त स्वादिष्ट भर पेट मिलेगा भोजन I

MOTI LAL

January 5, 2025


कसडोल I छत्तीसगढ़ में शासन प्रशासन जरूरत मन्द और अहसास लोगो को हर सम्भव मदद करने एक के बाद एक कई पहल कर रहा बावजुद सक्षम और कुछ नया कर दिखाने की जुनून में बलौदाबाजार जिला के कसडोल नगर के 16 युवाओं सहित 4 महिलाओं की नेक पहल भुखे,असहाय और हर जरूरत मन्द लोगो को स्वादिष्ट भर पेट भोजन निःशुल्क देने का संकल्प कर नए साल 2025 के 1 जनवरी से शुभारंभ कर दिया है I

निःशुल्क भोजन वितरण करने वाले समिति का नाम मां अन्नपूर्णा प्रसादी सेवा के रूप से संचालित किया गया हैं, संघ के सदस्यों ने बातचीत में बताया निःशुल्क भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संघ के सभी 16 सदस्यों का हैं साथ ही संघ में 4 महिलाओं का खाना बनाने और अन्य कामो में विशेष सहयोग मिल रहा इसके अलावा किसी से कोई चंदा या सहयोग नही लिया जाएगा लेकिन अगर कोई अपनी स्वेच्छा से  माँ अन्नपूर्णा प्रसादी  संघ में आर्थिक -शारीरिक सहयोग कर सकते हैं,,, संघ द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन व्यवस्था का पुरे नगर में चर्चा का विशेष है साथ ही भोजन करने आए सुनील यादव ने कहा संघ द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा प्रसादी  के नाम से संचालित निःशुल्क भोजन काफी स्वादिष्ट है साथ ही उन्होंने ये नेक कार्य के लिए संघ के सभी सदस्यों को बधाई देते नजर आए, एक जनवरी 2025 से प्रारम्भ निःशुल्क भोजन धीरे-धीरे हर जरूरत मन्दो के लिए वरदान सा लगने लगा है साथ ही ये नेक कार्य के लिए पूरे कसडोल नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है साथ नगर वासी खुब शुभकामनाएं देते नजर आ रहे है I मां अन्नपूर्णा प्रसादी भोजन मिलने का समय वर्तमान में सुनिश्चित है जो दोपहर 12 से 02 बजे तक रखा गया है, साथ ही संघ के सदस्य रामफल साहू ने बताया अभी वर्तमान में प्रतिदिन भोजन प्रसादी मां अन्नपूर्णा का लाभ लगभग 50 से 80 लोग ले रहे भविष्य में जनसख्या निश्चित ही बढ़ेगा हम सभी बड़े उत्साहित है माँ अन्नपूर्णा के नाम जरूरत मन्द भूखे और असहायो की सेवा कर पा रहे है I

अभी संघ में कुल 16 पुरुष सहित 4 महिलाए सेवा में लगे है जिनका नाम  हेमलाल साहू, नरसिंग सोनी, रामफल साहू, राज सोनी, धनंजय साहू, विमल दास वैष्णव, गिरधर साहू, ऋषि कुमार, किशोर साहू, कमल साहू, रामू, दाऊराम, ईश्वर, लालू, राहुल, देवेन्द्र एवं सुभाष है वही महिलाओं में धनेश्वरी साहू, मालती राव, कुसुम राव सहित मीना राव है I

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “मां अन्नपूर्णा प्रसादी के नाम कसडोल नगर में 16 युवाओं सहित 4 महिलाओं ने की नेक पहल जरूरत मन्द,असहाय और भुखों को मुफ्त स्वादिष्ट भर पेट मिलेगा भोजन I”

Leave a Comment