सिम्स स्वशासी समिति की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर अहम फैसले

TEJASWI NATH SONI

March 25, 2026

संभागायुक्त सुनील जैन ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने दिए निर्देश

बिलासपुर, 25 मार्च 2026। संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की बैठक सिम्स के नवीन काउंसिल कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात संभागायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण कर वार्ड, ओपीडी सहित विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए।

🏥 लिए गए प्रमुख निर्णय

बैठक में सिम्स के शैक्षणिक, चिकित्सकीय और अधोसंरचना विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई—

सिम्स ऑडिटोरियम में केंद्रीकृत वातानुकूलन (AC) प्रणाली की स्थापना

भवन मरम्मत एवं अन्य सिविल कार्य

जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार

महाविद्यालय भवन में अतिरिक्त निर्माण और वाटरप्रूफिंग

मोर्चरी भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण

विद्यार्थियों के अध्ययन कक्षों का उन्नयन

फिजियोथेरेपी इकाई का विस्तार

अस्पताल परिसर में आवश्यक रखरखाव कार्य

इसके अलावा संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

🗣️ गुणवत्ता सुधार पर जोर

संभागायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में सदस्य सचिव एवं डीन रमनेश मूर्ति, डिप्टी कमिश्नर डॉ. स्मृति तिवारी, अस्पताल अधीक्षक लखन सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप सहित समिति के सदस्य, वरिष्ठ चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment