पलारी, 7 मार्च 2026। थाना पलारी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 55 पाव देशी मसाला शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की कीमत लगभग 6050 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम गातापार रोड पर कुछ लोग मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पलारी पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही मोटरसाइकिल का पीछा किया। इस दौरान ग्राम गातापार खोरसीनाला ब्रेकर के पास एक युवक मोटरसाइकिल से गिरकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गोविंद मिरी (19 वर्ष) निवासी ग्राम खम्हरिया थाना भाटापारा ग्रामीण के रूप में हुई। उसके पास से 55 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना पलारी पुलिस ने एंड टू एंड जांच करते हुए शराब तस्करी की सप्लाई चेन में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की। जांच के दौरान शराब उपलब्ध कराने, सप्लाई करने और खरीदने वाले सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गोविंद मिरी (19 वर्ष) निवासी ग्राम खम्हरिया थाना भाटापारा ग्रामीण, अमरसिंह रात्रे (26 वर्ष) निवासी ग्राम अछोली थाना पलारी और मानसिंह टंडन उर्फ नानू (21 वर्ष) निवासी दशरमा रोड भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली शामिल हैं।
थाना पलारी पुलिस ने तीनों आरोपियों को 7 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।