मानस मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष, यज्ञ-पूजन के साथ हुआ पंचांग व कलश पूजन,

BHUPENDRA SINHA

March 19, 2026

छुरा/ गरियाबंद:- नगर के मानस मंदिर प्रांगण में हिंदू नववर्ष का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें यज्ञ-हवन, पंचांग पूजन एवं कलश पूजन प्रमुख रूप से संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। यज्ञेश महाराज के सानिध्य में विधिवत यज्ञ-हवन कराया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर नववर्ष के सुख, समृद्धि और मंगलमय होने की कामना की। यज्ञ के पश्चात पंचांग पूजन किया गया, जिसमें नए वर्ष के शुभ मुहूर्त, तिथि, वार, ग्रह-नक्षत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके बाद कलश पूजन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिला। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से समाज में सुख-शांति, समृद्धि और सद्भावना की कामना की।

कार्यक्रम के तहत मानस मंदिर से बजरंग चौक तक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु जयकारों के साथ शामिल हुए। बजरंग चौक में भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात यात्रा मां शीतला मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा पुनः मानस मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस आयोजन में गोपाल सोनी, निखिल साहू, अखिल चौबे, नीरज नायक, शीतल ध्रुव, मिथलेश सिन्हा, हीरालाल साहू, सफर सचदेव, नरेंद्र पटेल, नारायण पटेल, महेंद्र पटेल, ईश्वर सिन्हा, ललित राठौर, अजय चंद्राकर, कुश साहू, कुलेश्वर सिन्हा, मनीष शारडा, टिकेश्वरी साहू, नर्मदा सिन्हा, रुद्रांशी सिन्हा, कमल कंसारी, रजत कुकरेजा, एलिका सिन्हा, कुलेश्वरी देवांगन, कमला यादव, प्रहलाद पटेल, तेजेश्वरी कंवर, हेमनारायण देवांगन, अल्का सिन्हा, कविता यदु, टोमन ठाकुर, कमला बरिहा, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप साहू, महेश सचदेव, हरीश सचदेव, सुनील सचदेव, यशवंत यादव, प्रेम साहू, विक्कू चंद्राकर, किरण शर्मा, प्रकाश यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो

Share this content:

Leave a Comment