प्रधान आरक्षक जनकराम चौहान सेवानिवृत्त, सेवा सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

TEJASWI NATH SONI

January 2, 2026

रायगढ़, 2 जनवरी 2026।

जिला पुलिस बल रायगढ़ में सेवारत प्रधान आरक्षक क्रमांक 21 श्री जनकराम चौहान 31 दिसंबर 2025 को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर पुलिस विभाग की परंपरा के अनुरूप एक गरिमामय सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कार्यालय रायगढ़ में किया गया।

श्री जनकराम चौहान ने 6 अप्रैल 1992 को जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। लगभग 33 वर्षों के दीर्घ सेवाकाल में उन्होंने जिला रायगढ़, जिला जशपुर एवं सारंगढ़–बिलाईगढ़ (तत्कालीन जिला रायगढ़) के विभिन्न थानों एवं चौकियों में पदस्थ रहकर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति के पश्चात वे रक्षित केंद्र रायगढ़ में पदस्थ रहे, जहां अपने मधुर व्यवहार, अनुशासित कार्यशैली और कर्तव्यपरायणता के कारण वे अधिकारियों एवं सहकर्मियों के बीच विशेष सम्मान प्राप्त करते रहे।

सेवा सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने श्री चौहान को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी सहित पुलिस कार्यालय का समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री जनकराम चौहान को उनके समर्पित सेवाकाल के लिए धन्यवाद देते हुए भावभीनी विदाई दी।

श्री चौहान की सेवानिवृत्ति पर पुलिस विभाग ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment