उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन कर फर्जी तरीके से ग्राम महकम में घूमते हुए पकड़ा गया।

MOTI LAL

February 13, 2025

बलौदा बाजार। प्रार्थी पुनीराम सागर निवासी वीर नारायणपुर द्वारा सोनाखान पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12.02.2025 को प्रातः 09:00 बजे वह घर के किसी काम से ग्राम महकम गया था, जहां पर एक घर में पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बैठा था। उस व्यक्ति के कंधे पर दो-दो स्टार लगा था तथा उत्तर प्रदेश पुलिस का बैच लगा हुआ था। पुलिस की वर्दी पहने उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी करना एवं कोई काम होगा तो मुझसे कहना इस प्रकार की बातें कर रहा था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर चौकी सोनाखान थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 108/2025 धारा 204 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त प्रकरण में चौकी सोनाखान पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर पुलिस विभाग में नौकरी नहीं करना एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का वर्दी खरीद कर पहनकर ग्राम महकम में लोगों के समक्ष स्वयं को पुलिस वाला हूं बताना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में ना होते हुए भी पुलिस की वर्दी पहनकर ग्राम महकम में घूमते फर्जी तरीके से घूमते हुए पाया गया आरोपी रोशन गौतम उम्र 29 वर्ष निवासी कांशीराम कॉलोनी मकान नंबर 59/12 चिनहट थाना चिनहट जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया ।आरोपी से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी कपड़ा, जूता, बेल्ट टोपी आदि जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 12.02.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन कर फर्जी तरीके से ग्राम महकम में घूमते हुए पकड़ा गया।”

  1. प्रशासन द्वारा, ऐसे बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा देवें
    ताकि गलती दोबारा न हो

    Reply

Leave a Comment