बलौदाबाजार। जिले भर में 02 अप्रैल को संकट मोचन हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें गांव से लेकर शहरों तक मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। हनुमान जयंती पर मंदिरों में विशेष श्रृंगार भव्य शोभायात्रा भजन कीर्तन सुंदरकांड पाठ हनुमान हनुमान चालीसा और भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के उद्घोष गूंजते रहे। भक्त हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया गया तो वही लड्डू का प्रसाद वितरण कर आशीर्वाद लेते नजर आए।
जिले के पलारी विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलौदी में शिव शक्ति मित्र मंडल बलौदी द्वारा एक वर्ष पहले स्थापित किए गए हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शिव शक्ति मित्र मंडल बलौदी के पदाधिकारी एवं अन्य श्रद्धालु सुबह से ही हनुमान जी की वंदना व पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मेन रोड पर होने के कारण सुबह से ही इस मंदिर में हनुमान भक्तों की भीड़ देखने को मिली।पंडित रमाशंकर मिश्रा के द्वारा शुभ मुहूर्त पर भक्तों को शौर्य और साहस के प्रतीक माने जाने वाले श्री हनुमान भगवान की पूजा अर्चना कराई गई।पूजा अर्चना के बाद शिव शक्ति मित्र मंडल बलौदी के द्वारा केला अंगूर जलेबी का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चेतन कन्नौजे जानू चंद्रकार चेतन सेन करण साहू ननकी कश्यप लोकेश कन्नौजे लाला कन्नौजे राजू साहू कृपाराम कन्नौजे सरोज कन्नौजे देवानंद चंद्राकर टीकाराम देवांगन टेकराम देवांगन राधे जामवंत साहू लक्षमी कन्नौजे धनेश कन्नौजे मनोज कश्यप दीनदयाल साहू पीताम्बर चंद्राकर विक्की साहू गब्बर देवांगन राहुल चंद्राकर संतु जायसवाल गुहत देवांगन भोजराम यादव लाला कनौजे रामभरोस यदु राज साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।