GST सुधार से महिलाओं को सीधा लाभ : धर्मेंद्र चंद्राकर

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 6, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे

संडी। भाजपा युवामोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्राकर ने केंद्र सरकार द्वारा 4 सितम्बर को किए गए नए GST सुधारों का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इन सुधारों से आम जनता को राहत मिलेगी, खासकर महिलाओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ होगा।

धर्मेंद्र चंद्राकर ने कहा कि अब रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें जैसे साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और सेनिटरी नैपकिन पर सिर्फ 5 प्रतिशत GST लगेगा, जिससे ये सामान सस्ते होंगे। वहीं दूध, पनीर, रोटी, मक्खन और चॉकलेट जैसी खाद्य वस्तुओं पर कम या बिल्कुल टैक्स नहीं लगेगा। इससे घर-परिवार का खर्च घटेगा और महिलाओं को घरेलू बजट सँभालने में आसानी होगी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा योजनाओं पर GST पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। अब बीमा लेना और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना पहले से सरल हो गया है। साथ ही ब्यूटी पार्लर, सैलून और योग केंद्र जैसी सेवाएँ भी 5 प्रतिशत टैक्स में उपलब्ध होंगी, जिससे महिलाओं को रोज़मर्रा की सेवाएँ किफायती दाम पर मिल सकेंगी।

इसी तरह हस्तशिल्प और हैंडलूम पर कर दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इसका सीधा लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिला कारीगरों तथा स्व-रोज़गार से जुड़ी बहनों को होगा। उन्हें बाज़ार में बेहतर अवसर और रोज़गार की संभावनाएँ मिलेंगी।

चंद्राकर ने कहा कि यह ऐतिहासिक सुधार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा और उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में मील का पत्थर साबित होगा।

सह संपादक

Share this content:

3 thoughts on “GST सुधार से महिलाओं को सीधा लाभ : धर्मेंद्र चंद्राकर”

  1. संडे भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चंद्राकर जी को नमस्ते और हमारे साथ ही मां सब न्यूज़ को मेरा सादर नमस्ते उनके टीमों को नमस्ते धर्मेंद्र चंद्राकर जी ने जो नई जीएसटी का नियम आया है जीएसटी दर कम हुआ है उसके लिए बहुत बढ़िया सूचना दिया है हमारी महिलाएं बहनों को इसके लिए धन्यवाद करते हैं और गवर्नमेंट का भी धन्यवाद करते हैं जो 12% जीएसटी 18% जीएसटी 24% जीएसटी 28% जीएसटी में जीएसटी का रेट दर कम किया है जिससे कुछ खर्च कम होगा पैसा सेविंग करने में सहयोग होंगे इसके लिए मैं श्री प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और साथ ही हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साइन जी का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं धन्यवाद

    Reply
  2. समाज के लिए उपयोगी ख़बर है 👏
    “बहुत अच्छी जानकारी दी गई है, धन्यवाद 🙏”

    Reply

Leave a Comment