खरखरा की बेटी जानकी हरपाल का ITBP से ट्रेनिंग पूर्ण कर प्रथम घर आगमन पर भव्य स्वागत,

MASB NEWS

February 24, 2026

छुरा – ग्राम खरखरा की बेटी जानकी हरपाल ने देश सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Indo-Tibetan Border Police Force (ITBP) में चयनित महिला जवान जानकी हरपाल ने अपनी ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र छुरा एवं ग्राम खरखरा पहुंचने पर भव्य स्वागत प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार, छुरा आगमन पर सर्वप्रथम छुरा थाना में थाना स्टाफ द्वारा फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया गया।

थाना स्वागत के पश्चात जानकी हरपाल अपने गृह ग्राम खरखरा पहुंचीं, जहां ग्रामवासियों ने आतिशबाजी और जोरदार स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम उस शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी।

कार्यक्रम के दौरान जानकी हरपाल भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर आज देश सेवा का अवसर मिला है और अपने ही गांव व स्कूल में सम्मान पाकर उन्हें अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि जानकी हरपाल की बहन यशोदा हरपाल भी नगर सेना के पद पर पदस्थ हैं। एक ही परिवार की दो बेटियों का सुरक्षा बलों में सेवाएं देना क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मुंगेश्वरी अशोक ठाकुर जनपद सदस्य, परदेशी हरपाल,प्रेम हरपाल, उत्तम हरपाल, मनोज पटेल cg कलाकार, डिगेश्वर सेन, लोकेश वैष्णव, थानेश्वर तिवारी, छोटन साहू, लोकेश सोनवानी, खिलावन साहू, परमेश्वर साहू, मदन निषाद, फलेंद्र साहू, तुलस निषाद साथ ही शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने जानकी हरपाल को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए देश सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

जिला रिपोर्टर

Share this content:

Leave a Comment