ग्राम टेंगनाबासा में भव्य श्री रामचरित मानसगान सम्मेलन का आयोजन,

BHUPENDRA SINHA

March 31, 2026

Oplus_131072

गरियाबंद:- जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेंगनाबासा में तीन दिवसीय भव्य श्री रामचरित मानसगान सम्मेलन का सफल आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्रभर से मानस मंडलियों एवं श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

 

कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण कर भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। द्वितीय दिवस पर विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा रामचरित मानसगान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर श्री रामचरित मानस परिवार खलना (ओड़िशा ), ज्ञान ज्योति मानस परिवार नाहनबीरी (मैनपुर), राजहंस मानस परिवार आमदी (धमतरी) एवं रेशमी महिला मानस परिवार बीरकोनी (महासमुंद) ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

तृतीय एवं अंतिम दिवस पर भी कार्यक्रम का उत्साह चरम पर रहा। ज्योति विद्या संकीर्तन मानस परिवार फिंगेश्वरी (छुरा), जय दंतेश्वरी मानस परिवार टोकरो, तुलसी के बिरवा मानस परिवार नागाबूढ़ा (गरियाबंद), परमेश्वर मानस परिवार सेमहरतरा (राजिम), दाई के दुलरवा मानस परिवार कन्हारपूरी (गुरूर) एवं उवत सुरुज मानस परिवार झिथरीडूमर (गरियाबंद) ने रामकथा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए।

आयोजन की एक विशेषता यह रही कि संध्या आरती के दौरान भगवान श्रीराम के साथ भारत माता की आरती भी की गई। पूरे कार्यक्रम स्थल पर “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और अमर शहीदों के नारों की गूंज से देशभक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी (वन सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद) उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में ऐसे आयोजनों को समाज में संस्कार और एकता का माध्यम बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मुंगेश्वरी अशोक ठाकुर (जनपद सदस्य, छुरा) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राजकुमारी ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत टेंगनाबासा ने की। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के समक्ष कुछ मांग पत्र भी प्रस्तुत किए गए।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन डोमार साहू (कुरूद, पाण्डुका) द्वारा किया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी आमंत्रित मानस मंडलियों का श्रीराम टोकरी, रामचरित मानस एवं अन्य भेंट सामग्री देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Oplus_131072

इस आयोजन में सुराज सिंह ध्रुव, समारुराम यादव, मोहेन्द्र सिन्हा, हरिराम सिन्हा, ईसाई राम ध्रुव, बुढ़ान सिंह ध्रुव, लक्षण सिन्हा, यादराम सिन्हा, झुमुक सिन्हा, चमन सिन्हा, दशरथ सिन्हा, केशुराम सिन्हा, सीताराम सिन्हा, तेजराम ध्रुव, बृजलाल सिन्हा, नीलसिंह ध्रुव, हुमन सिन्हा, उमेश सिन्हा, कमलेश सिन्हा, तिलेश सिन्हा सहित बाल समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अंत में आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment