क्वींस ग्रुप द्वारा महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

SARJU PRASAD SAHU

March 24, 2026

बसना। क्वींस ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मार्च 2026 को सरायपाली स्थित गुरूजी ध्यान केन्द्र में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहित करने एवं समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी अहिल्या बहन उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पुष्पलता चौहान, सरिता साहू, डॉ. ममता सिंह, नेहा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं हरियाली के प्रतीक पौधे भेंट कर किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में नीलावती पाणिग्रही (सरायपाली), रुबीना बानो (बसना), खेमलता प्रधान (सांकरा), दीपा महार एवं गीता साहू (बागबाहरा), सम्पा बोस (महासमुंद) तथा उषा चौहान (विकासखंड बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़) को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में चमेली सिंह सिदार (बरमकेला, जिला सारंगढ़) एवं किरण सिंह (तोरेसिंहा, सरायपाली) तथा सुरक्षा के क्षेत्र में आरती प्रधान (थाना सिंघोड़ा, सरायपाली) को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। नृत्य में कु. हृदया खंडेल, कु. आन्या सतपथी, गायत्री दास एवं हेमाभारती ने शानदार प्रस्तुति दी, वहीं संगीत में अमृता सिंह ठाकुर और मिथिला पटेल ने मधुर गीत प्रस्तुत किए।

इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कुर्सी पाओ प्रतियोगिता में लक्ष्मी नायक ने प्रथम एवं डॉ. ममता सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आनंद मेला में जिज्ञासा कनुनगो सर्वाधिक विक्रेता रहीं। पत्तल दौड़ में अनुपमा सतपथी प्रथम एवं श्रद्धा नाग द्वितीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

क्वींस ग्रुप की अध्यक्ष रेखा पुरोहित द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन डॉ. सुश्री शुभ्रा डडसेना एवं योगीता प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वागत प्रभारी वंदना सतपथी, पुष्पा पारेश्वर, मीरा खंडेल तथा प्रतियोगिता प्रभारी डोलेश्वरी सिदार एवं शीला विश्वास सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्वल्पाहार व्यवस्था में निरुपमा देवता, तुष्टिका दास, वंदिता वहीदार, पूर्णिमा नाग, प्रेमलता नायक तथा पुरस्कार वितरण में उषा चौहान, वर्षा नंद, ज्योति साहू, अंजू साहू, अनुपमा मांझी, तेजकुमारी भोई और सीता पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में क्वींस ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। क्वींस ग्रुप के कार्यों से प्रेरित होकर निर्मल पुरोहित एवं दुर्वादल दीप ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment