शिशु नगरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन, नन्हे विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

TEJASWI NATH SONI

February 14, 2026

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया-बहनों का ‘शिशु नगरी’ कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर उत्साह से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम ग्राम दशरमा की श्रीमती ता रणी धृतलहरे के आतिथ्य में तथा नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती देवीन बाई ध्रुव एवं वरिष्ठ दीदी श्रीमती राजेश्वरी सोनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात नन्हे भैया-बहनों ने गीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का दिल जीत लिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती प्रिया शर्मा ने बच्चों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एवं भारत स्काउट एवं गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय विजय केसरवानी तथा सचिव आदरणीय राज नारायण केसरवानी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बच्चों एवं आचार्य दीदियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी भैया-बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती मनीषा यादव के निर्देशन में श्रीमती राजेश्वरी साहू द्वारा किया गया।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment