कोरबा में विश्व जल दिवस पर ‘जल उत्सव’ का भव्य आयोजन, जल योद्धाओं का सम्मान

SARJU PRASAD SAHU

March 24, 2026

कोरबा। विश्व जल दिवस और ‘जल उत्सव पखवाड़ा’ के अवसर पर जिला मुख्यालय के रामपुर स्थित लाइवलीवुड कॉलेज में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में योगदान देने वाले ‘जल योद्धाओं’ को सम्मानित करना रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व भाजपा अध्यक्ष पवन गर्ग, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, कार्यपालन अभियंता रमन कुमार उरांव, सहायक अभियंता सत्यनारायण कंवर, डी.आर. बंजारे सहित अन्य अधिकारी एवं परियोजना से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले विभिन्न वर्गों को सम्मानित किया गया। इनमें सरपंच, महिला जल जांचकर्ता, नल जल मित्र, स्व सहायता समूह एवं ग्राम जल स्वच्छता समितियों के सदस्य शामिल रहे। इन सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति, गुणवत्ता परीक्षण और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सम्मानित प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी जल जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी जल योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ‘जल उत्सव पखवाड़ा’ के तहत जिले भर में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment