
रिपोर्टर टेकराम कोसले
कसडोल। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज कसडोल के तत्वावधान में युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के गठन हेतु मनोनयन कार्यक्रम 28 मार्च, शनिवार को मडवा स्थित सतनामी समाज धर्मशाला में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया, जिसके तहत पूरे प्रदेश में विकासखंड एवं जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा और महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत शूरवीर बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी के शहादत दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। उपस्थित जनों ने उनके बलिदान को स्मरण करते हुए समाज के उत्थान एवं एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात कसडोल विकासखंड स्तर पर युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का सर्वसम्मति से निर्विरोध मनोनयन किया गया। इसमें श्रीमती सुनीता कोशले (कसडोल) को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं केशव सोनी (ग्राम खैरा) को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। दोनों ही नव-नियुक्त अध्यक्षों का उपस्थित जनसमूह द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
संगठन को मजबूत बनाने हेतु अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। जितेन्द्र जांगड़े (कसडोल) को सचिव, सूरज भारती (बलौदा) एवं विद्या सागर घृतलहरे (ग्राम सरवानी) को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती माधुरी कोशले (कसडोल) एवं श्रीमती राधिका दिवाकर (खैरा) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नव-निर्वाचित अध्यक्षों को प्रदान किया गया है, जिससे वे अपने अनुसार सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे, निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ महिलांगे, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष दीपक घृतलहरे, सुरेश बंजारे, सुशील कोशले, रामसागर कोशले, श्रीमती तनुजा घृतलहरे, चंद्रशेखर सांडे (अध्यक्ष), चिरंजीव मनहर (उपाध्यक्ष), श्रीमती गौरी देवी, श्रीमती लता पुष्पकार सोनवानी, नंदकुमार बंजारे, संरक्षक राजमहंत पी.के. घृतलहरे, कृष्णकुमार मिरी, बुधराम घृतलहरे, प्रवक्ता विनोद कुमार चेलक, मीडिया प्रभारी मदन खांडेकर, कोषाध्यक्ष नकुल प्रसाद बांधे सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा पुनीदास अजगले, प्रेमबाई मांजरे, अनूप निराला, रोशन राय, अजय राय, छतराम बंजारे, अक्तिराम टंडन, ढेलूराम दिवाकर, सूरज भारती, टेकराम कोसले, मोतीलाल बंजारे, पी.आर. पुरेना, गोलोचन भारती, घनश्याम बारले, भुवनेश्वर बंजारे, संतोष कुमार, दसोदा बंजारे, झंगली बाई, प्रवीण कोसले, तोलाराम साय, मनीराम घृतलहरे सहित बिलाईगढ़ से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यादराम हिरवानी एवं गिरवर निराला सहित सैकड़ों सामाजिक लोग कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रसार, युवा सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया