छुरा में सर्व हिन्दू समाज द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन,

MOTI LAL

December 15, 2025

छुरा में सर्व हिन्दू समाज द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

गरियाबंद:- छुरा नगर के हृदय स्थल स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य उमेशानंद गिरी महाराज जी तथा पूज्य अंजनीनंदन शरण महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपाली सारस्वत उपस्थित रहीं, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भूपेन्द्र सोनी जी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथि मंच पर मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में माँ भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात स्थानीय विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरे प्रांगण में उत्साह का माहौल बना दिया।

मंच से संबोधित करते हुए मंचासीन अतिथियों ने कहा कि धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान है और इसे आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समरसता को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से माँ भारती की आरती की गई। इसके पश्चात सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसके साथ इस सफल एवं गरिमामयी हिन्दू सम्मेलन का समापन हुआ।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment