कसडोल, 01 मार्च 2026। ग्राम पुटपुरा में आयोजित पुटपुरा प्रीमियर लीग (PPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 28 फरवरी को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। IPL की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में आर्मी 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं कमल 11 ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
विजेता टीम आर्मी 11 को ₹1,00,000 की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता कमल 11 को ₹60,000 का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर रही टीम को ₹40,000 तथा चौथे स्थान पर रही टीम को ₹20,000 की पुरस्कार राशि दी गई।
इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट फील्डर को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
समापन समारोह में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, आयोजक समिति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।