छुरा / गरियाबंद:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शीतला समिति द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति की सरिता प्रवाहित होती रही।
कथा व्यास किशोरी आराध्या शर्मा ने अपने मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली में माँ भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए श्रोताओं को आध्यात्मिक ज्ञान से अभिभूत कर दिया। उन्होंने देवी के विभिन्न स्वरूपों और उनके महत्व को विस्तार से समझाया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

नवरात्रि के पावन दिनों में प्रतिदिन कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते रहे। अष्टमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
हवन के साथ ही विधिवत रूप से कथा का समापन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया, पूरे आयोजन के दौरान छुरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने इसे एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।
इस दौरान शीतला समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक ओंकार शाह,राजा यशपेंद्र शाह , कोषाध्यक्ष ललित मेहता,सचिव बजरंग पाण्डेय, संत निर्मलकर,मितेश दीक्षित, चिंता राम यादव,कोमल सोनी, सुभाष बैगा,कुलेश्वर ठाकुर,धनेश साहू,कुमार ध्रुव, बजारू निषाद, माधो निर्मलकर, विजय कंवर, दुखुराम, उत्तम साहू,उत्तम निर्मलकर,गणेश राम,गणेशू साहू,जोगी राम, पुरुषोत्तम ठाकुर,लक्ष्मण यादव, देवा पटेल,घनश्याम ध्रुव,संतराम यादव, कंगालू राम सिन्हा,राजा,मिथलेश सिन्हा, मनहरण पटेल, हीरालाल साहू, पोषण वर्मा,विनोद देवांगन, कुलेश्वरी देवांगन,कमला यादव,किरण शर्मा,रुद्रांशी,पूर्वांश ,शीतल ध्रुव,एवं शिवशक्ति महिला मंडली,आदर्श महिला मंडली,शिक्षक मानस परिवार,ग्राम समिति के सदस्य गण, व्यापारी गण,नगर वासी उपस्थित थे।