हनुमान जन्मोत्सव पर गेवरा बस्ती चौक में भव्य आयोजन, संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ व विशाल भंडारा

SARJU PRASAD SAHU

March 30, 2026

कोरबा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिले के गेवरा बस्ती चौक स्थित हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

इस आयोजन का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल एवं अजय जायसवाल कर रहे हैं। कार्यक्रम के तहत शाम 5:30 बजे से प्रसिद्ध भगवताचार्य श्री रमाकांत महाराज जी के श्रीमुख से संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इसके पश्चात रात्रि 8:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान हनुमान की आराधना में जुटने को उत्सुक हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment