कटगी | 11 जनवरी 2026 शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कटगी द्वारा ग्राम गिरौदपुरी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आज उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक किया गया, जिसमें कुल 52 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत गिरौदपुरी के सरपंच राजाराम पटेल उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने हेतु परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने शिविरार्थियों द्वारा गांव में किए गए स्वच्छता कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। साथ ही नशापान एवं अंधविश्वास से दूर रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर बलदाऊ प्रसाद डडसेना ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सदैव नया सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए और सेवा भावना को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
विद्यालय के प्राचार्य पुकराम पुरैना ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एनएसएस शिविर को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम बताया।
यह विशेष शिविर नारायण दास वैष्णव के मार्गदर्शन में तथा डॉक्टर खगेश यादव के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास हुआ।
समापन अवसर पर स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना