
पलारी।
नगर पंचायत पलारी में जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप का गर्मजोशी और हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा के मेडिकल परिसर में आयोजित इस स्वागत समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नंद वर्मा, संकेत वर्मा, ताजेंद कन्नौजे, मनोज वर्मा, पवन बघेल, डोमार वर्मा, अमित, भोला वर्मा, सुरेंद्र सहित अंचल के सहकारी नेताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जताई और सरकार के निर्णय की सराहना की।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर ने प्रदेशभर में सहकारी बैंकों में अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति को किसान हितैषी बताते हुए इसे सहकारिता में मील का पत्थर बताया।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों की सेवा का जो दायित्व उन्हें दिया गया है, वह सामूहिक प्रयास से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण भारतवर्ष नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर आगे बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में गांव, गरीब और किसानों के हित में निरंतर काम हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर जिला सहकारी बैंक किसानों को सहकारिता के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और नवनियुक्त माननीय अध्यक्ष निरंजन सिंहा के साथ मिलकर बैंक की गतिविधियों को और सशक्त बनाएंगे।
इस अवसर पर बैंक शाखा पलारी, रोहांसी, कोसमंदी, वटगन, कोदवा सहित विभिन्न सहकारी समितियों के किसान एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी बैंक कर्मचारी संघ के मीडिया सलाहकार फत्तेसेन पलारी ने दी।