बलौदाबाजार, 16 दिसम्बर 2025/
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत चिन्हांकित पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान आयोजित शिविरों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने निर्देशित किया कि शिविरों के नोडल अधिकारी प्रतिदिन आयोजित शिविरों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में जिला कार्यालय को प्रेषित करें।
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अवैध धान पर सख्त कार्रवाई, धान उठाव में तेजी लाने, राजस्व के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण तथा स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपीग्राम्स एवं समय-सीमा से संबंधित आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
शिविर आयोजन की तिथियां एवं स्थान
19 दिसम्बर 2025
विकासखंड बलौदाबाजार – ग्राम पंचायत लाहोद
भाटापारा – ग्राम पंचायत तरेंगा
सिमगा – ग्राम पंचायत बनसांकरा
पलारी – ग्राम पंचायत अमेरा
कसडोल – ग्राम पंचायत छरछेद
20 दिसम्बर 2025
बलौदाबाजार – ग्राम पंचायत मरदा
भाटापारा – ग्राम पंचायत अमलीडीह
सिमगा – ग्राम पंचायत हथबंद
पलारी – ग्राम पंचायत वटगन
कसडोल – ग्राम पंचायत बेरसी
23 दिसम्बर 2025
बलौदाबाजार – ग्राम पंचायत रसेड़ी
भाटापारा – ग्राम पंचायत करहीबाजार
सिमगा – ग्राम पंचायत कोलिहा
पलारी – ग्राम पंचायत मुड़पार
कसडोल – ग्राम पंचायत गिरौद
24 दिसम्बर 2025
बलौदाबाजार – ग्राम पंचायत अर्जुनी
भाटापारा – ग्राम पंचायत निपनिया
सिमगा – ग्राम पंचायत सुहेला
पलारी – ग्राम पंचायत बलोदी
कसडोल – ग्राम पंचायत सोनाखान
शिविरों के सुचारु संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सीईओ तथा नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी, एसडीएम, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।