सुशासन सप्ताह 2025 बसना विकासखंड में समाधान शिविर आयोजित, किसानों को रागी की खेती के लिए प्रेरित किया गया

SARJU PRASAD SAHU

December 20, 2025

बसना। धनापाली सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन ग्राम धनापाली, विकासखंड बसना में सफलतापूर्वक किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाना, किसानों की समस्याओं का समाधान करना तथा कृषि नवाचारों को प्रोत्साहित करना था।

किसानों को रागी (मंडुआ) की खेती के लिए किया प्रेरित

शिविर में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक संतकुमार पटेल ने किसानों को रागी की फसल लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रागी एक कम लागत में अधिक लाभ देने वाली, पोषण से भरपूर एवं कम पानी में उगाई जाने वाली फसल है, जो बदलते जलवायु परिस्थितियों में किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

उन्होंने बताया कि यह फसल सूखा सहनशील है, मृदा की उर्वरता बनाए रखने में सहायक है तथा बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। रागी के पोषण मूल्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है।

किसानों ने दिखाई गहरी रुचि

शिविर में उपस्थित किसानों ने संतकुमार पटेल के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और रागी की खेती को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई। समाधान शिविर के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा भी किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण एवं तकनीकी सहायता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस समाधान शिविर की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया।

इनकी रही उपस्थिति

शिविर में जनपद सभापति मधु खुंटे, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, सरपंच धनापाली शंकुतला भुनेश्वर पटेल, उपसरपंच गितेश्वरी पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर पैकंरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष ठाकुर, कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड बसना उषाकांति खेस्स, कृषि विकास अधिकारी भारतसिंग राठिया, रामगोपाल राम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हीमा पटेल, अनिल पटेल, हरिशंकर कैवर्त, देवेन्द्र निषाद, मंजु रानी साहू, मुरलीधर पटेल, साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment