कसडोल में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ 27 अप्रैल को, पदयात्रा के बाद एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

TEJASWI NATH SONI

April 26, 2026

बलौदाबाजार, 26 अप्रैल 2026। कसडोल क्षेत्र में गौ संरक्षण एवं जनजागरूकता को लेकर 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं आमजन को आमंत्रित किया गया है।

आयोजन की रूपरेखा के अनुसार, प्रातः 10:00 बजे अन्नपूर्णा मंदिर (यूको बैंक के सामने) सभी एकत्रित होंगे। इसके बाद पदयात्रा के माध्यम से तहसील कार्यालय परिसर तक पहुंचा जाएगा। इसके पश्चात अभियान से संबंधित आवेदन/निवेदन पत्र (ज्ञापन) एसडीएम को सौंपा जाएगा।

📍 कार्यक्रम का विवरण

स्थान: तहसील कसडोल, छत्तीसगढ़

तारीख: 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)

समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

कार्यक्रम में पूज्य संतों के सानिध्य में गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment