रायगढ़ । 23 दिसंबर 2025: घरघोड़ा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में 22 दिसंबर को थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला संगठित अपराध का होने से चोरी और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।मुखबिर की सूचना पर धरमजयगढ़ रोड बाईपास तिराहे पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध ट्रेलर (CG-10-R-2601) को रोकने पर चालक ने घरघोड़ा शहर की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन लैलूंगा रोड पर पीछा कर वाहन रोका गया। चालक आदर्श महतो (25 वर्ष, बरघाट कॉलोनी, घरघोड़ा) और साथी अखिल लहरे (23 वर्ष, गोडम, सारंगढ़) के जवाब संदेहास्पद पाए गए।फर्जी नंबर और 20 टन कोयले की जब्तीजांच में ट्रेलर का मूल नंबर काले पॉलिश से छिपा मिला। इंजन व डाले पर फर्जी स्टीकर CG-10-R-2601 लगे थे। वाहन में 20 टन अवैध कोयला लोड था। पूछताछ से खुलासा हुआ कि रायगढ़ के मिनी स्टेडियम के पास बाबा ट्रैवल्स संचालक अमित अग्रवाल ने फर्जी स्टीकर बनवाए थे। मूल ट्रेलर CG-10-R-1927 से चोरी का कोयला रायगढ़ लाया जा रहा था।पुलिस ने ट्रेलर और 20 टन कोयला जब्त कर अपराध क्रमांक 332/2025 में धारा 303(2), 112(2), 61(2), 338, 336(3), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। आदर्श महतो उर्फ हैप्पी और अखिल लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेज दिया गया। अमित अग्रवाल सहित अन्य की तलाश जारी है।निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक राम सजीवन वर्मा और थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। IGP बिलासपुर रेंज के मार्गदर्शन में घरघोड़ा पुलिस अवैध कोयला तस्करी पर लगाम कस रही है।
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Gharghoda Raigarh