रिकोकला। बार नवापारा वनाँचल क्षेत्र के ग्राम मुड़पार ब के निवासी आदिवासी कांग्रेस के जिला सचिव संजू ठाकुर के घर बिते दिनों।

षष्ठी का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के अवसर पर रात्रि कालिन संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन था जिसमें बतौर मुख्य अतिथी बिलाईगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्र देव राय पहुँचे थे। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति से वनाँचल क्षेत्र के तमाम कार्यकर्त्ता बड़े उत्सुकता से उनके आने की खुशी में हर्ष के साथ उनसे भेंट मुलाक़ात किए व बड़े दिनों बाद अपने बिच क्षेत्र के विकासपुरुष को पाकर वनाँचल वासी गदगद हुए व सभी कार्यकर्त्ताओं के द्वारा राय गुरूजी ज़िन्दाबाद के नारे लगाएं गए।ग्राम मुड़पार में संजीव ठाकुर व समस्त ठाकुर परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे माननीय चंद्र देव राय गुरुजी ने रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिशु समीरा ठाकुर को अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान दिया और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।उनके साथ में कांग्रेस परिवार से प्रमुख रुप से उनके प्रतिनिधि रहें हेमन्त दुबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़ डॉ परमानंद साहू, वनाँचल नेता पूर्व सरपंच अमरध्वज यादव,पूर्व सरपंच संपत ठाकुर, बार मंडल अध्यक्ष धरम रात्रे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष बलोदाबाजर गंभीर ठाकुर,,इंजीनियर अरुण,शेर सिंघ ध्रुव जी उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बलोदाबाजार, महेश ठाकुर, रामू यादव, विशाल ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, सुरेश यादव जी पूर्व सरपंच मुरुमडीह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही।