कसडोल के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलारी में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

TEJASWI NATH SONI

March 14, 2026

कसडोल, 14 मार्च 2026। कसडोल विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलारी क में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों ने आठवीं के छात्र-छात्राओं को भेंट स्वरूप लेखनी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने तीन वर्षों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच कैसा संबंध होना चाहिए तथा विद्यालय से उन्हें क्या सीखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद नवरंगे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षक और माता-पिता से बड़ा हितैषी कोई नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वाध्याय की आदत विकसित करने और नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर शिक्षक राजेश पटेल ने विद्यार्थियों को अत्यधिक मोबाइल उपयोग से बचते हुए साहित्य पठन की ओर ध्यान देने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का सुझाव दिया। वहीं शिक्षिका शांति कैवर्त्य और शिक्षक नरेंद्र साहू ने भी विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद नवरंगे ने सभी विद्यार्थियों को आगामी वार्षिक परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment