महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा की राजनीति और समाज सेवा में इन दिनों एक नाम तेजी से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है – जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान। गांव-गांव, घर-घर तक अपनी पहुंच और हर सुख-दुःख में सहभागिता के कारण वे अब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि जनता के अपने बनते जा रहे हैं।
बसना विधानसभा के हर गांव में चाहे हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन हो, सामाजिक कार्यक्रम हो, पारिवारिक उत्सव हो या फिर किसी के घर शोक का माहौल – मोक्ष कुमार प्रधान हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आते हैं। उनकी यही सक्रियता और संवेदनशीलता उन्हें बाकी नेताओं से अलग पहचान दिला रही है।
किसी के घर जन्मदिन हो, विवाह का शुभ अवसर हो या फिर किसी प्रतिभाशाली बच्चे का नवोदय विद्यालय में चयन – हर मौके पर वे पहुंचकर सम्मान और प्रोत्साहन देते हैं। यही वजह है कि आम जनता, खासकर युवा वर्ग, उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है।
जब किसानों को यूरिया खाद की किल्लत का सामना करना पड़ा, तब भी मोक्ष कुमार प्रधान पीछे नहीं हटे। सांकरा नेशनल हाईवे से लेकर बसना के पास नेशनल हाईवे तक हुए चक्का जाम आंदोलन में वे सबसे आगे खड़े दिखाई दिए। उन्होंने निर्भीक होकर अधिकारियों के सामने किसानों की समस्या रखी और समाधान करवाने में भी अहम भूमिका निभाई। यह जुझारूपन और संघर्षशीलता उन्हें एक सशक्त जननेता के रूप में स्थापित कर रही है।
आज बसना विधानसभा में युवा वर्ग के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। उनकी कार्यशैली, संघर्ष और जमीन से जुड़ाव यह संकेत दे रहा है कि बसना को एक नया, ऊर्जावान और जुझारू नेतृत्व मिल रहा है।
मोक्ष कुमार प्रधान का यह लगातार बढ़ता जनसमर्थन और हर वर्ग के बीच उनकी स्वीकार्यता साफ तौर पर दर्शाती है कि बसना विधानसभा में एक युवा नेता तेजी से उभर रहा है, जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदलने का माद्दा रखता है।