भाटापारा में सड़क सुरक्षा माह के तहत लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 189 को मिला लर्निंग लाइसेंस

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

January 17, 2026


बलौदाबाजार-भाटापारा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सुलभ यातायात सुविधा उपलब्ध कराने लगातार जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाटापारा शहर में 14 एवं 15 जनवरी 2026 को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर यातायात पुलिस भाटापारा एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना भाटापारा शहर परिसर में आयोजित किया गया, जहां लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज लेकर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर में छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजित शिविर में कुल 211 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 189 आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। शेष 22 आवेदनों में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र लाइसेंस जारी किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार संचालित रहा और पूरे समय नागरिकों की आवाजाही बनी रही।

उल्लेखनीय है कि जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कांगे (भाटापारा), निरीक्षक नरेश दीवान (सिमगा) एवं उपनिरीक्षक प्रियेश जान (बलौदाबाजार) के नेतृत्व में जिले के भीड़-भाड़ वाले चौक-चौराहों, स्कूल-कॉलेजों एवं मुख्य मार्गों पर प्रतिदिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासित वाहन संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है। सुरक्षित परिवहन के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment