असम प्रस्थान उदारबंद विधानसभा में जिम्मेदारी निभाने रवाना हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU PRASAD SAHU

March 24, 2026

बसना/महासमुंद। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान संगठन द्वारा सौंपी गई अहम जिम्मेदारी निभाने के लिए असम के सिलचर जिले अंतर्गत उदारबंद विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अजित सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने की जिम्मेदारी मोक्ष कुमार प्रधान को सौंपी गई है। वे वहां विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चुनावी रणनीति को मजबूती देंगे।

प्रस्थान से पूर्व मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र में जनता का समर्थन पार्टी के पक्ष में है और सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उदारबंद विधानसभा में विकास, जनसेवा और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर जनता सकारात्मक निर्णय लेगी। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर चुनाव अभियान को सफल बनाने और अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment