जिलाधीश ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित।

MOTI LAL

February 6, 2025

मुंगेली। जिला कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक नरेश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उक्त कार्रवाई राजस्व निरीक्षक द्वारा भूमि सीमांकन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है । बता दे कि न्यायालय तहसीलदार मुंगेली में 18 नवंबर को सीमांकन प्रकरण दर्ज कर राजस्व निरीक्षक को भूमि सीमांकन करने के लिए ज्ञापन जारी किया गया था। राजस्व निरीक्षक नरेश साहू पर आरोप है कि, उन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना,शासकीय कार्यो के प्रति लापरवाही के चलते जिलाधीश राहुल देव ने राजस्व निरीक्षक को निलबिंत कर दिया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र अंतर्गत 12 सीमांकन प्रकरण लंबित हैं और प्रतिवेदन अप्राप्त है। निलंबन अवधि में नरेश साहू का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला मुख्याल मुंगेली निर्धारित किया गया है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “जिलाधीश ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित।”

Leave a Comment