डिजेन्द्र कुर्रे को मिला डॉ. भीमराव अम्बेडकर नेशनल अवार्ड

SARJU PRASAD SAHU

April 3, 2026

बसना। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित नेशनल अवार्ड से डिजेन्द्र कुर्रे को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा साहित्य में नव सृजन के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान शांति फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में प्रदान किया गया, जिसमें देशभर से साहित्यकार, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के प्रमुख सुनील आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि अम्बेडकर जयंती के पूर्व आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के शिक्षक, साहित्यकार और समाजसेवियों को “भारत रत्न सिम्बल ऑफ नॉलेज” के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। यह आयोजन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें इच्छुक प्रतिभागी अभी भी भाग ले सकते हैं।

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, असम, जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

डिजेन्द्र कुर्रे को इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, गुरुजनों, शिक्षकों, सहपाठियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment