मन की बात के प्रदेश प्रभारी बने धीरज मिश्रा प्रदेश भाजपा नेतृत्व के भरोसे मिली अहम जिम्मेदारी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

January 9, 2026

पलारी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम मन की बात के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज मिश्रा को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश संगठन द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की सहमति एवं अनुशंसा पर की गई है।

भाजपा प्रदेश संगठन ने संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और लंबे समय से संगठन में निभाई जा रही जिम्मेदारियों को देखते हुए धीरज मिश्रा को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। वे वर्षों से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करते आ रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी के रूप में धीरज मिश्रा अब प्रदेश भर में मन की बात कार्यक्रम के आयोजन, प्रचार-प्रसार एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। बूथ, मंडल, जिला एवं विधानसभा स्तर तक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठनात्मक रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें।

नियुक्ति के पश्चात धीरज मिश्रा ने भाजपा प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरत्न शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित वरिष्ठ नेताओं विपिन बिहारी वर्मा, दुर्गा महेश्वर, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, यशवर्धन वर्मा, नंद वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष पवन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि धीरज मिश्रा के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश में और अधिक व्यापक और प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाए

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment