पाली ब्लॉक में विकास को मिली नई गति, पूर्णिमा शोभा सिंह जगत की सक्रिय कार्यशैली बनी मिसाल

TEJASWI NATH SONI

February 18, 2026

विष्णु कुमार यादव – जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष पूर्णिमा शोभा सिंह जगत के पदभार संभालने के बाद से पाली ब्लॉक में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उनके नेतृत्व में अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।

अध्यक्ष जगत द्वारा ब्लॉक अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में लंबित विकास कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित सरपंचों एवं ठेकेदारों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की स्पष्ट हिदायत दी है।

पूर्णिमा शोभा सिंह जगत की कार्यशैली जमीनी जुड़ाव और जनसरोकारों पर आधारित मानी जा रही है। वे नियमित रूप से पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दे रही हैं।

उनके नेतृत्व में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता अभियान तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि इससे पाली ब्लॉक में संतुलित एवं समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment