पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग–महासमुंद प्रवास का विस्तृत कार्यक्रम जारी

SARJU PRASAD SAHU

January 24, 2026

रायपुर । 24 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय  भूपेश बघेल का दुर्ग एवं महासमुंद जिलों का एकदिवसीय प्रवास कार्यक्रम 25 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रस्तावित है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर द्वारा आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक आयोजनों में शामिल होंगे तथा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, माननीय भूपेश बघेल प्रातः 11.00 बजे रायपुर स्थित निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 11.45 बजे वे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम-परसदा (स्कूल प्रांगण) पहुंचेंगे। यहां 11.45 बजे से 12.15 बजे तक छत्तीसगढ़ मछुआ कुर्मी क्षत्रिय समाज, पाटन राज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे और समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम उपरांत दोपहर 12.15 बजे श्री बघेल ग्राम-परसदा से प्रस्थान कर महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 3.00 बजे वे महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम-चनाट पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उनकी सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का समापन लगभग 4.00 बजे होगा। इसके पश्चात बघेल ग्राम-चनाट से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम लगभग 6.30 बजे रायपुर निवास पहुंचकर दिन भर के कार्यक्रम का समापन करेंगे।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। कार्यक्रम में उनके साथ सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ-साथ स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात के जरिए श्री बघेल क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद स्थापित करेंगे। उनके प्रवास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम स्थलों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment