Dearness: किसानों के लिए फिकी पड़ी दिवाली: खाद की किल्लत, बिजली दरों में वृद्धि और मौसम की मार से टूटी उम्मीदें

MOTI LAL

October 20, 2025

एनएसयूआई जिला सचिव

गरियाबंद।
एनएसयूआई के जिला सचिव दुर्गेश साहू ने कहा कि इस बार किसानों के लिए दिवाली खुशियों के बजाय चिंताओं से भरी साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों को इस वर्ष खरीफ सीजन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों से किसानों को खाद की भारी कमी, यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी, और बिजली दरों में वृद्धि जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा है। ऊपर से अनियमित बारिश और मौसम की मार के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।

दुर्गेश साहू ने masbnews.in को बताया  कि “जब खेतों में अभी तक फसल की कटाई तक नहीं हो पाई है, तब ऐसे में किसान दिवाली कैसे मनाएंगे?” उन्होंने बताया कि धान की फसल में बार-बार कीटनाशक और दवाओं का अतिरिक्त छिड़काव करना पड़ा, जिससे लागत बढ़ गई और मुनाफा घट गया।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों की समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद, बीज, बिजली और सिंचाई से जुड़ी रियायतें दी जाएं ताकि किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट सके।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment