
रिपोर्टर टेकराम कोसले
भाटापारा | 02 जनवरी 2026
भाटापारा शहर के कृषि उपज मंडी क्षेत्र में हुई एक गंभीर आपराधिक घटना में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।
🔴 घटना का पूरा विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी आकाश साहू, निवासी नेहरू वार्ड, भाटापारा, ने थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि
01 जनवरी 2026 की रात करीब 08:30 बजे, वह मिल से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कृषि उपज मंडी गेट नंबर 02 के पास लघुशंका हेतु रुका, तभी वहां
➡️ तेसू उर्फ राहुल सोनी
➡️ तथा उसके साथ मौजूद एक विधि से संघर्षरत बालक
आए और जबरन गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकू एवं पत्थर से हमला कर दिया।
हमले में प्रार्थी के सिर, आंखों के पास तथा अन्य नाजुक अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं।
⚖️ अपराध पंजीबद्ध
इस मामले में थाना भाटापारा शहर में
अपराध क्रमांक 07/2026
धारा 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस
एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🚓 08 घंटे में गिरफ्तारी — पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में भाटापारा शहर पुलिस ने
प्रार्थी के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर
घटना के मात्र 08 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए
अश्लील गाली-गलौज और चाकू व पत्थर से जानलेवा हमला करना कबूल किया।
दोनों आरोपियों को 02 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
🧾 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ तेसू उर्फ राहुल सोनी, उम्र 19 वर्ष
निवासी — नया गंज वार्ड, भाटापारा
थाना — भाटापारा शहर
2️⃣ एक विधि से संघर्षरत बालक
🛡️ पुलिस का सख्त संदेश
भाटापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि
शहर में अपराध, गुंडागर्दी और हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और
आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।