हथबंद-रिंगनी के बीच रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश, ट्रेन से कटने की आशंका, पुलिस पहचान में जुटी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 6, 2026

आज सुबह हथबंद और रिंगनी गांव के बीच रेलवे लाइन के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह शव खंभा नंबर 781/5 के पास पड़ा हुआ था, जिसे सबसे पहले आसपास के लोगों ने देखा और इसकी सूचना दी।

मृत महिला की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, हालांकि असली कारण का पता जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में सरपंच और कोटवारों की मदद से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment