दर्री किसान मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, अतुल शराफ को सौंपी गई कमान संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प, किसान हित सर्वोपरि

TEJASWI NATH SONI

February 24, 2026

विष्णु कुमार यादव – जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। भारतीय जनता पार्टी के दर्री मंडल किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर अतुल शराफ (कृषि सलाहकार) की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं मंडल के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल शराफ ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन के विश्वास पर खरा उतरना उनका प्रथम लक्ष्य होगा।

अतुल शराफ ने विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से किसान हितों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से किसान मोर्चा को नई दिशा देने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि किसान समाज की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment