नव पदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा से पत्रकारों की शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 3, 2026


जिले में नव पदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा के पदभार ग्रहण करने के पश्चात विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सृजन भूमि’ छत्तीसगढ़ दैनिक अखबार के संपादक पी एल कुर्रे, पत्रकार तुलसी साहू (दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज़) एवं पत्रकार ताराचंद कठोत्रे (न्यूज़ पहुना) उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान जिले के विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि संवाद और समन्वय के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।
उन्होंने मीडिया की भूमिका को जन-जागरूकता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। कलेक्टर ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं और जनभावनाओं को प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित होती है।
होली पर्व के अवसर पर कलेक्टर ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी नागरिक आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे से मिलकर खुशियां साझा करें और त्योहार को गरिमामय एवं आनंदपूर्वक ढंग से सेलिब्रेट करें।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। अनुभाग, तहसील एवं एसडीएम स्तर पर पुलिस प्रशासन के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जिले में होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment