भक्ति और उल्लास से गूंजा वार्ड क्रमांक 11 पलारी में महाशिवरात्रि पर नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 13, 2026


पलारी। नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 11 में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हो रही है। यह आयोजन शिव शक्ति महिला समिति तथा समस्त वार्डवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया।

13 फरवरी, शुक्रवार को भव्य कलश-यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर की महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं ने मस्तक पर कलश स्थापित कर भगवान शिव के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली। बालक-बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। संपूर्ण क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष एवं भक्ति-संगीत से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत गणपति-पूजन एवं वेदी-पूजन विधिवत संपन्न हुए। 14 फरवरी को रुद्राभिषेक, प्राण-प्रतिष्ठा तथा पूर्णाहुति का मुख्य अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। आयोजकों ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment