धान खरीदी तिथि बढ़ाने व मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम, हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन

SARJU PRASAD SAHU

January 30, 2026

बसना-सांकरा। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के नेतृत्व में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने और मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शुक्रवार को जोरदार आंदोलन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस ब्लॉक भवन में बैठक के साथ हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों और ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। आंदोलन में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। धान खरीदी की सीमित समय-सीमा के चलते हजारों किसान अपना धान बेचने से वंचित रह जा रहे हैं।

मोक्ष कुमार प्रधान ने मांग की कि धान खरीदी की तिथि तत्काल बढ़ाई जाए और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के बजाय उसे और सशक्त किया जाए, ताकि ग्रामीण मजदूरों को नियमित रोजगार मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों व मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मधुसुदन साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप सहित हेमंत कौशिक, विनोद मेहेर, सुनील भोई, प्रशांत पंडा, संतोष पटेल, ऋतिक साहू, राजेश सिदार, कुंजलाल जगत, उमाकांत प्रधान, भूषण टांडी, बीरेंद्र सागर, पूर्णिमा चौहान, मेम बाई नेताम, बीरेंद्र प्रधान, लेकरू नंद, निर्मल प्रधान, चंपक चौहान, सतपथ सिदार, प्रवीण प्रधान, चंद्रमणि सिदार, दूरपत ब्यास, देवेश गहीर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment