आदर्श होली और रामायण प्रतियोगिता में पहुंचे कांग्रेस युवा नेता प्रशांत जायसवाल।

MOTI LAL

March 16, 2025

बलौदा बाजार। जिला बलौदा बाजार के विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम बिलारी में आयोजित आदर्श होली और रामायण प्रतियोगिता में कसडोल के कांग्रेस युवा नेता, छाया पार्षद व कलार समाज के नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल शामिल पहुंचे।

अपने उद्बोधन में प्रशांत जायसवाल ने ग्राम बिलारी के लोगों की सराहना करते हुए कहा “यहां के यूथ क्लब के सदस्य, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मिलकर पिछले 10 वर्षों से आदर्श होलिका दहन और रामायण जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल बना है, जिसे अब आसपास के गांव भी अपनाने लगे हैं। आदर्श होली में भारतीय संस्कृति और भारत के मूल धार्मिक आस्था को अपनाते हुए सात्विक रूप से मनाया जाता है।

उक्त कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में जनपद सदस्य मोरध्वज पैकरा, पार्षद भानु प्रताप साहू, ग्राम पंचायत बिलारी सरपंच निर्मल पैकरा, उपसरपंच कौशल दास मानिकपुरी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आदर्श होली मनाई और गांव के इस अनुकरणीय प्रयास की प्रशंसा किया।

आदर्श होली को आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक गांवों में पहुंचाने का संकल्प किया।

कांग्रेस यूथ नेता प्रशांत जायसवाल ने गांववासियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी और सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का बेहतरीन तरीका बताया।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment