नवोदय विद्यालय में चयन पर विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ

SARJU PRASAD SAHU

March 22, 2026

बसना। सुदूर वनांचल एवं शिशुपाल पर्वत की तलहटी पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल के विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व और हर्ष का विषय बन गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।

यह सफलता जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देशन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान एवं बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संभव हो सकी।

चयनित विद्यार्थियों में शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा से निखिल चौहान, प्रीति महिलाने, सितारा बरिहा एवं पूजा साहू शामिल हैं। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल से दिव्या बेहरा (पिता गजेंद्र बेहरा), पृथ्वीराज साहू (पिता हेमसागर साहू) एवं लवली हाहा (पिता बैसाखू हाहा) ने सफलता हासिल की है।

इस उपलब्धि पर संकुल केंद्र बिरकोल के संकुल समन्वयक तेजराम पटेल, दर्राभांठा के प्रधान पाठक दयासागर नायक, कस्तूराबहाल की प्रधान पाठक सुरेशिनी भोई, सहायक शिक्षक दुकालू नायक सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

गौरतलब है कि प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल से वर्ष 2017-18 से अब तक एकलव्य आवासीय विद्यालय में 2 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। इसी प्रकार दर्राभांठा विद्यालय के विद्यार्थियों का भी निरंतर चयन होता आ रहा है।

विद्यालय के शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरणा लेकर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने चयनित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को पुनः बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment