बलौदाबाजार। 4 फरवरी 2026 कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक दीपक सोनी ने मंगलवार को स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु विशाखापट्टनम जाने के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला मिशन समन्वयक नरेन्द्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक स्तर अंतर्गत पीएमश्री शालाओं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 विद्यार्थी एवं 6 शिक्षक-शिक्षिकाएं इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हैं। इसके साथ ही पीएमश्री के जिला नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर के 20 विद्यार्थी एवं 2 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शैक्षणिक भ्रमण हेतु विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुए हैं।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं व्यावहारिक ज्ञान के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें देश के प्रमुख शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को देखने और समझने का अवसर मिलेगा।