कलेक्टर कुणाल दुदावत की सख्त समीक्षा: स्वास्थ्य सेवाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पर जोर

SARJU PRASAD SAHU

March 28, 2026

टीबी मुक्त अभियान, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर दिए कड़े निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

कोरबा। जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने टीबी मुक्त अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संभावित मरीजों की समय पर पहचान और उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है।

टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए और कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर तत्काल टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर ने विशेष जोर देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की नियमित जांच एवं देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment