बलौदाबाजार, 21 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर दीपक सोनी, कलेक्टर बलौदाबाजार द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान कुल चार दिव्यांगजनों को उनके आवेदन के अनुसार आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसेटा निवासी गायत्री साहू (पिता मनीराम साहू) को हस्तचलित ट्राइसाइकिल, विकासखंड कसडोल के बलौदा निवासी दिनेश कुमार कर्ष (पिता रामेश्वर कर्ष) को बैसाखी, समा बेगम (पति मोहम्मद रहिस) को श्रवण यंत्र तथा राजकुमार पटेल (पिता महेत्तर पटेल) को व्हील चेयर प्रदान की गई।
कार्यक्रम के पश्चात् सभी लाभार्थी दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल सहित समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।