महेश सोनी, बिलासपुर से रिपोर्ट
बिलासपुर, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति एवं कार्यों की समयबद्धता को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में सभी अप्रारंभ आवास 15 मार्च तक प्रारंभ कर दिए जाएं तथा अपूर्ण आवासों को जून माह तक पूर्ण कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में योजना से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, सहायक प्रोग्रामर सहित जनपद एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी और तकनीकी सहयोगी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर योजना की प्रगति में तेजी लाई