संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
बलौदाबाजार । 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज प्रातः 8 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर दीपक सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह एवं छत्तीसगढ़ महातारी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रगान के उपरांत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कलेक्टर श्री सोनी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनसे कुशलक्षेम पूछी तथा प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते, अवधराम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।